पलामू से सुधीर कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
मेदिनीनगर: अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित पलामू जिले के हरिहरगंज एवं दंगवार(हुसैनाबाद) में अचानक अपराध निरोधक चेकिंग प्रारंभ की गई। प्रत्येक वाहन की सघन जांच की गई। पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सीमावर्ती थाना पुलिस सक्रिय दिखी।अवैध हथियार, अवैध शराब, किसी प्रकार की अवैध तस्करी को रोकने के लिए जांच जारी रहा। गढ़वा पुलिस अधीक्षक के अवकाश में रहने के कारण चन्दन कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के भी प्रभार में है। चन्दन सिन्हा के निर्देश पर गढ़वा के भी सीमावर्ती थाना नगर उंटारी- बिंदमगंज, उ. प्र. सीमा एवं खरौंदी थाना- कोन थाना, उ.प्र. सीमा पर भी सघन जांच प्रारंभ की गई।