रामगोपाल जेना
गोइलकेरा : गोइलकेरा के क्रिस्तान टोला निवासी बासुदेव लकड़ा को झारखंड मजदूर यूनियन का प्रखंड महासचिव मनोनीत किया गया है। यूनियन के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष राहुल आदित्य ने शनिवार को गोइलकेरा में बासुदेव लकड़ा को मनोनयन पत्र सौंपा। साथ ही उन्हें संगठन के प्रखंड अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर प्रखंड कमेटी का विस्तार करने का निर्देश दिया।