महेशपुर:प्रखंड विकाश पदाधिकारी उमेश मंडल ने प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में बुधवार को सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य रूप से एक जनवरी 2022 को अहर्ता तिथि मानते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बिडिओ ने बताया कि आगामी 9 अगस्त 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक मतदाता सूची से नाम हटाने का कार्य घर-घर जाकर करना है। उन्होंने कहा की 1 एक नवंबर 2021 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट भी तैयार करने का तिथि निर्धारित की गई है साथ ही एक 1 नवंबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक तैयार ड्राफ्ट पर दावा आपत्ति का कार्य होगा। मौके पर उपस्थित वरीय जन सेवक महेंद्र सिंह एवं निर्वाचन शाखा में प्रतिनियुक्त शिक्षक रवींद्र कुमार ने भी बारी-बारी से उपस्थित पर्यवेक्षकों एवं बीएलओ को बिस्तृत जानकारी दिया।