रामगोपाल जेना
चाईबासा : भाजपा जनता की सेवा या कल्याण करने के लिए नहीं संविधान को बदलने के लिए चुनाव लड़ रही है।
भाजपा षड्यंत्रकारी है, जिसका उदाहरण सूरत के लोकसभा के चुनाव को देखा जा सकता है। यह बातें आज नोआमुंडी प्रखंड के ग्राम बुरु बोड़ता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिला झामुमो के पूर्व प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कही। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। श्री लागुरी ने कहा कि भाजपा की तानाशाह रवैया असली ‘सूरत` एक बार फिर देश के सामने है! भाजपा ने जनता से अपना नेता चुनने का अधिकार छीन लेना बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को खत्म करने की तरफ बढ़ाया एक और कदम है।
यह सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, यह देश को बचाने का चुनाव है, संविधान की रक्षा करने का चुनाव है। भाजपा के तानाशाही चरित्र को हटाने के लिए इण्डिया गठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती जोबा मांझी को तीर धनुष छाप पर वोट करें। भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के मुख से भ्रष्टाचार की बातें करना शोभा नहीं देता।
श्री लागुरी ने कहा कि सिंहभूम की जनता अच्छी तरह से जानती है कि झारखंड की गरीब जनता का कथित रूप से 400 हजार करोड़ रूपए की घोटाले में कौन जेल का सफर किया था और जमानत पर कौन है ? ये जनता सब जानती है। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के कार्यकाल को भी यहां की जनता देख और समझ चुकी है।
इसलिए अब सिंहभूम की जनता इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी को तीर धनुष छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने के लिए तैयार हो चुकी है। इस मौके पर झामुमो नेता तबारक खान ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने सिंहभूम के आदिवासी मूलवासी के विकास में नाकाम साबित हुई है।
इसलिए यहां की जनता कोड़ा दंपति से मुक्त होना चाहती है। इन्होंने कहा कि देश को भाजपा और सिंहभूम की जनता कोड़ा दंपति से मुक्ति चाहती है । कोड़ा दंपति अपने कार्यकाल में विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया, लेकिन यह की जनता आज भी पत्ता, दातुवन और जलावन लकड़ी बेचने को मजबूर है।
लेकिन झामुमो के शासन काल में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत् झारखंड के अंतिम व्यक्ति तक जनता को लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है। केन्द्र सरकार ने गरीब आम जनता को मिलने वाली अति महत्वपूर्ण योजना प्रधानमन्त्री आवास योजना को झारखंड में बंद कर दिया है।
लेकिन झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अबुआ आवास योजना के तहत् राज्य की जनता के लिए 20 लाख आवास का निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया है। जिससे यहां के गरीब परिवार को राहत देने वाली अति महत्वपूर्ण योजना है। मौके पर पूर्व मुखिया कपलेश्वर, बामिया पूर्ति, रमेश पूर्ति, लालमोहन पूर्ति, कृष्णा पूर्ति, जानुम सिंह लागुरी, जानूम सिंह पूर्ति, पौलुस पूर्ति, राम पूर्ति, जयपाल सिंह पूर्ति समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।