गोड्डा : मीराबाई चानू ने रजत हासिल कर न सिर्फ ओलम्पिक में भारत के लिए भारोत्तोलन स्पर्धा के 21 सालों का सूखा समाप्त किया एवं देश का मान बढ़ाया, बल्कि ओलम्पिक्स के प्रथम दिन ही देश की झोली में पदक डाल कर इतिहास रचा और देश में नारी सशक्तिकरण का गौरवशाली प्रमाण प्रस्तुत करते हुए इस बात को भी साबित किया कि लक्ष्य को हासिल करने के दृढ़ संकल्प के आगे आर्थिक संकट, संसाधनों की कमी या कोई भी अवरोधक हमेशा के लिए बाधक नहीं बन सकता।
यह बात रविवार को चानू की जीत पर प्रसन्नता और प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि इस बार ओलम्पिक पदक तालिका में हिन्दुस्तान के पदकों की संख्या दो अंकों में होने की पूरी संभावना है।