लिट्टीपाड़ा : प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर गांव में ग्राम प्रधान राजाधन सोरेन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया। सभा का संचालन देवीलाल हेम्ब्रम ने किया। इस बैठक में सुदूरवर्ती क्षेत्रों के डुमरहीर,चोथरो,कुमारभाजा,चितलोफॉर्म, बैजनाथपुर,सूरजबेड़ा, निपानिया आदि दर्जन भर से भी अधिक गांवों के ग्राम प्रधान और सैंकड़ों उपस्थित हुए।सभी गांवों से आये ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने डैम बनाने को लेकर अपनी अपनी चिंतायें जाहिर किया। साथ ही लगान वसूली नहीं करने का भी आरोप लगाया।बैठक में मुख्य रूप से दुमका एसपी कॉलेज के प्रोफेसर निर्मल मुर्मू उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर डैम बनने नहीं दिया जायेगा। हमने पैसा नहीं लिया है,हम इसका कीमत क्यों चुकायें।श्री मुर्मू ने सरकार और प्रशासन से अग्रह किया है कि वे इन लोगों का लगान रशीद काटे, क्योंकि इसके चक्कर में उस एरिया के लोगों को रशीद के बिना जाति,आय और निवासी प्रमाण पत्र बनाने में बहुत मुश्किल होती है। इतिहास गवाह है आज तक विस्थापित लोगों को सरकार ने उचित मुआवजा और सम्मान नहीं दिया है। हम किसी भी कीमत में अपना जमीन नहीं छोड़ेंगे। बैठक में सभी ने एक जुटता के साथ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।बैठक में दीबी मुर्मू, राजेंद्र मुर्मू,हेमलाल मुर्मू, आमोश मुर्मू,होपना मुर्मू, मोतीलाल मराण्डी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।