महेशपुर :कांग्रेस कमिटी झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को बनाए जाने पर पाकुड़ जिला आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आरनेष्ट हांसदा व महेशपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के प्रखंड अध्यक्ष मु-महबूब आलम, महेशपुर विधानसभा प्रभारी राजकुमार भगत सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सम्मानित कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो,शहजादा अनवर को बधाई दिया| जिला अध्यक्ष आरनेष्ट हांसदा ने बताया की झारखण्ड प्रदेश के कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर को बनाये जाने से जिला व प्रदेश के कार्यकर्ताओ में बड़ी खुसी है उन्होंने कहा की रजेश ठाकुर हमेशा पार्टी के लिए कार्य किये हैं और आगे भी अपना दायित्व को निभाते हुए पार्टी को मजबूत बनाएंगेl