बरही से प्रमोद विश्वकर्मा
बरही (हजारीबाग) : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उपसमिति बरही के सदस्यों की एक बैठक न्यू कॉलोनी बरही में स्थित वरिष्ठ समाजसेवी उपेंद्र प्रसाद के आवास पर हुई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिन्हा व संचालन उपेंद्र प्रसाद ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी चित्रगुप्त भगवान का पूजनोत्सव को धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। वहीं कार्यक्रम की सफलता को लेकर पूजा समिति का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद रुखरियार को मनोनीत किया गया। वहीं विशेष सहयोगी में शैलेंद्र कुमार सिन्हा, महेश श्रीवास्तव, गोपाल चंद्र घोष, श्याम कुमार सिन्हा एवं आशुतोष कुमार सिन्हा रहेंगे। बैठक में डॉ प्रकाश ज्ञानी, बरही के वरिष्ठ समाजसेवी विनोद कुमार सिन्हा, जयप्रकाश कतरियार, अजीत प्रकाश कतरियार, विनय कुमार सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद रूखरियार, महेश श्रीवास्तव, गोपाल चंद्र बोस, कुणाल कतरियार, संजय कुमार सिन्हा, लक्की सिन्हा, आशुतोष कुमार सिन्हा, श्याम कुमार सिन्हा व उपेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।