सिरका : नगर परिषद रामगढ़ के वार्ड संख्या 12 हेसला जन वितरण प्रणाली दुकान में सोना सोबरन साड़ी धोती योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद सुरक्षा लाभुकों को मुख्य अतिथि नप रामगढ़ वार्ड संख्या 12 के पार्षद गोपाल मुंडा के द्वारा 105 लाभुको के धोती साड़ी का वितरण किया गया। हेसला मे कुल लाभुकों का जो वितरण होना है वह 258 लोगों को यह वितरण किया जायेगा। हेसला के जन वितरण प्रणाली के उचित मूल्य की दुकान के द्वारा यह वितरण किया गया।
धोती साड़ी का लाभुक सोनी देवी , पोचवा देवी , शांति देवी , साक्षी देवी , रुकमणी देवी, बुधनी देवी, रुकसाना खातून, सबिया खातून,पार्वती देवी, रेशमी देवी, मूर्ति देवी, सजना पुष्पा देवी आदि को मिला।
इस मौके पर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार रमेश बेदिया , विजय बेदिया , जय नारायण बेदिया , छोटू साव , महेश करमाली , जमाल, मनोज बेदिया, सागर करमाली, भुनेश्वर, मुकेश बेदिया, अफताब अंसारी उपस्थित थे।