जामताड़ा से राजकिशोर सिंह की रिपोर्ट
जामताड़ा: जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। नारायणपुर थाना क्षेत्र के साइबर अपराध की दुनिया में गढ़ माने जाने वाले गांव झिलुवा से पांच कुख्यात साइबर अपराध पुलिस के हत्थे चढ़ा है। जिसके पास से 3 लाख 37 हजार 500 रुपये नगद एवं महिंद्रा एसयूवी कार सहित मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया गया है।
शुक्रवार को एसपी कार्यालय में एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी श्री सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा साइबर थाना की टीम ने करमाटांड़ व नारायणपुर थाना क्षेत्र में रेड किया। जहां से फिसिंग करते हुए दो सगा भाई सहित 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें राहुल मंडल उम्र 27 वर्ष करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा का रहने वाला है। वही हरेंद्र कुमार मंडल; 25) वीरेंद्र कुमार मंडल;20) अनिल कुमार मंडल;25) तीनों नारायणपुर थाना के झिलुआ गांव का रहने वाला है जबकि विक्रम मंडल ;21) देवघर जिले के करौं थाना के ओलडीह गांव का रहने वाला हैण् वहीं झिलुआ गांव का एक और शातिर साइबर अपराधी रंजीत मंडल पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया। एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2015 से ही ये लोग साइबर अपराध की दुनिया में सक्रिय थे। तथा पूर्व में जेल भी जा चुके हैं।पुलिस इनके मोबाइल व बरामद बैंक खातों को खंगालने में जुट गई है।
आगे एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि राहुल कुमार मंडल करमाटांड़ थाना कांड संख्या 77 / 2017 में आरोपित है व साइबर अपराध कांड संख्या 48/2020 में आरोप पत्रित हरेंद्र हरेंद्र कुमार मंडल नारायणपुर थाना कांड संख्या 62/ 2015 में आरोपित है। वीरेंद्र मंडल नारायणपुर थाना कांड संख्या 62 /2015 में आरोपित है। साथ ही साइबर अपराध कांड संख्या 48 /2020 में दर्ज है ।अनिल कुमार मंडल व रंजीत मंडल काफी पुराना इतिहास रहा है । इन दोनों का नारायणपुर थाना में कांड संख्या 62 /2015 दर्ज है। इन सभी के विरुद्ध जामताड़ा साइबर अपराध कांड संख्या 22/2021 दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मौके पर साइबर डीएसपी मजरूल होदा एवं अन्य उपस्थित थे।