पांकी से लौकेश सिंह की रिपोर्ट
पांकी: पांकी विधानसभा क्षेत्र के सुड़ी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया। मानव के अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छे पर्यावरण का होना जितना आवश्यक है, उससे कहीं ज्यादा अच्छा पर्यावरण के लिए भरपूर हरियाली होना। अनादीकाल से ही पेड़-पौधों से मानव जाति का बहुत ही घनिष्ठ संबंध रहा है। साथ ही शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आधुनिकता और बढ़ती व्यस्तता के कारण लोग पर्यावरण पर कम ध्यान देने लगे हैं। हर साल लाखों लोग प्रदुषण एवं जलवायु परिवर्तन के कारण बहुत सी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।इसके अलावा हानिकारक गैसों के इस्तेमाल और वाहनों द्वारा होने वाले उत्सर्जन के कारण धरती की सुरक्षा कवच कहीं जाने वाले परत ओजोन लेयर में भी छेद हो रहा है।जिसकी वजह से अल्ट्रा वॉयलेट किरणें धरती पर पहुंच रही हैं।इन किरणों के कारण घातक बीमारियां हो सकती है।इस समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए सन् 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पर्यावरण दिवस मनाने का शुरुआत किया गया था।हर साल 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।इस दिवस पर एक-एक पौधों का रोपण कीजिए और स्वच्छ वातावरण में जीवन यापन कीजिए।