मेदिनीनगर: भारतीय जनता युवा मोर्चा पलामू अन्तर्गत ग्रामीण मंडल मेदिनीनगर की कार्यसमिति की घोषणा रविवार को की गई।मंडल अध्यक्ष सौरभ पाण्डेय ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष ज्योति पांडेय एवं भाजपा मेदिनीनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील पांडेय के अनुमोदन के बाद अपने कार्यसमिति का विस्तार भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रोहित शर्मा जी ,महामंत्री विपुल गुप्ता और कार्यालय मंत्री रंजित गिरी की गरिमामयी उपस्थिति में किया।
इस कमिटी में सतीश कुमार एवं चंद्रप्रकाश शुक्ला को उपाध्यक्ष बनाया गया वही महामंत्री अंकित कुमार पाण्डेय और शिवम् सिंह को बनाया गया है। रोहित गुप्ता एवं राहुल सोनी मंत्री बने,राजीव रंजन पाण्डेय कोषाध्यक्ष ,मिडिया प्रभारी सत्यम यादव ,सह मिडिया प्रभारी राज रोशन ,अभिषेक कुमार ,आई.टी सेल प्रभारी आदर्श पाण्डेय ,देवानंद चौबे,प्रशांत पाण्डेय बनाये गए हैं।
वहीं 16 कार्यसमिति सदस्यों की भी घोषणा की गई।
मौके पर भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सौरभ पांडेय ने कहा कि ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा की टीम प्रदेश और जिला से निर्देशित सभी कार्यों पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से पूर्ण करने की प्रयास करेगी।