विष्णुगढ़ से अमूल्य चंद्र पांडे की रिपोर्ट
विष्णुगढ़: प्रखंड के खरकी पंचायत अंतर्गत ग्राम बलक्मक्का में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर शनिवार रात गहदम झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसका उद्घाटन पंचायत के पूर्व उप मुखिया शंकर महतो गाल्होवार पंचायत के पूर्व मुखिया रीतलाल महतो, लखन महतो, नीरेंजन महतो, धनेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया झूमर अखाड़े में विभिन्न गांवों के झूमर टीम ने भाग लिया और एक से एक बढ़कर झूमर गीत प्रस्तुत किया जिसमें खरकी के झूमर टीम ने चार चांद लगाया और गाल्होवार के पूर्व मुखिया रीतलाल महतो एवं पंचायत उप मुखिया के हाँथो से खरकी टीम को प्रथम पुरस्कार नगद पाँच हज़ार रुपये द्वितीय पुरस्कार जोबर पंचायत के उच्चाघना टीम को नगद तीन हज़ार देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व मुखिया रीतलाल महतो ने कहा कि झारखंड की संस्कृति एवं परंपरा को बचाए रखने के लिए इस तरह का आयोजन बहुत जरूरी है वहीं पंचायत के पूर्व उप मुखिया शंकर महतो ने कहा कि झूमर हमारे जीवन का अभिन्न अंग है इसे बचाए रखना हम सबों का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूजा कमेटी के अध्यक्ष बुधन महतो सचिव धानेश्वर महतो कोषाध्यक्ष शुकर महतो, नीरेंजन महतो, डिलचंद महतो,टहल महतो, मनोज महतो, राजेश महतो, कन्हाई महतो, लालचंद महतो, छात्रधारी महतो,अनिल महतो के अलावा काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।