पाकुड़ : भारत सरकार द्वारा 27sept से 3rd Oct तक 75वां आजादी के उपलक्ष्य में “आज़ादी का अमृत महोत्सव”के तौर पर मानाने के निर्णय लिया गया गया है और इसके तहत पाकुड़ नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी के दिशा निर्देश में “स्वच्छ भारत अभियान” के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत 28 अक्टूबर को कचरा अलग करो दिवस के रुप में मनाया गया और इसके तहत पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 में लोगो को डस्टबिन के अलग अलग रंगो का महत्व तथा उसमें डालने वाले कचड़े के बारे में विस्तार से समझाया गया। कचड़े अलग अलग ना करने से होने वाले नुकसान एवम अलग अलग करने से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया। साथ ही सफाई कर्मचारियों द्वारा कचड़ा अलग अलग करके दिखाया एवम समझाया गया।पाकुड़ नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा सभी सफाई कर्मचारियों को कचड़े प्रबंधन से होने वाले पर्यावरण नुकसान के बारे में समझाया गया तथा लोगो को भी जागरुक कर कचड़े का अलग अलग उठाव करने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई।मौके पर नगर अध्यक्ष संपा साहा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव, नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडे एवं रोहित गुप्ता, वार्ड पार्षद तथा अन्य नगर परिषद के पदाधिकारी एवम पाकुड़ नगर परिषद् के नागरिक मौजूद थे।