रांची: हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन रेलवे ए.डी.आर.एम सतीश कुमार के द्वारा फिटा काट कर किया गया। मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी बिनु सिंह, सीनियर दी.सी.एम अवनीश जी, डॉ जी.सी हेम्ब्रम चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट हटिया, समाजसेवी ललन सिंह, एच.ई.सी सिक्योरिटी हेड ब्रजेश सिंह मौजूद थे। समिति के तरफ से सभी मुख्यातिथियों को चुनरी एवं मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया।
विदित हो कि समिति के द्वारा इस साल 57वां वर्ष मनाया जा रहा।कोरोना काल को देखते हुए सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस वर्ष भी पूजा किया जा रहा।सचिव इंदरजीत सिंह ने कहा कि समिति में 60 लोगो की टीम है जिन्हें अलग अलग जिम्मेवारी दी गयी गई। कोरोना काल को देखते हुए इस वर्ष भी छोटा पंडाल एवं सरकार के गाइडलाइन्स को पालन करते हुए ही पूजा किया जा रहा है। उद्धघाटन के मौके पर मुख्य संयोजक रणविजय सिंह, चंचल सिंह,अध्यक्ष नंदन यादव, संरक्षक आर.एन. मेहता, संजू चौबे, सचिव इंदरजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण बाउरी, कोषाध्यक्ष सोमनाथ बाउरी वरीय उपाध्यक्ष रजनीश सिंह, संतोष यादव ,सौरभ सिंह ,चंदन यादव ,राजू ठाकुर, रितेश कुमार, भोला यादव, बबलू यादव, आयुष सिंह ,आकाश रजवार, जय किशन चौबे ,चंदन कुमार ,आकाश बाबा, अमन यादव, सुमित राज ,अभिषेक सिंह, राहुल महतो, अभिजीत बावरी ,प्रथम चौबे, संजय मुर्मू सूर्या यादव एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।