महेशपुर : प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मोहम्मद महबूब आलम की अध्यक्षता में जन जागरण अभियान सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला से आए अवधेश कुमार झा एवं अनूप कुमार सिन्हा सह प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थिति थे। उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष जिला से आए दोनों पार्टी पदाधिकारियों ने जन जागरण अभियान सह सदस्यता अभियान के बारे में बारी-बारी से चर्चा कर जानकारी दी गई। मौके पर आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आरनेष्ट हांसदा, विधानसभा प्रभारी राजकुमार भगत, प्रखंड महिला अध्यक्ष रेखा रानी मालतो, ग्लोरी माया छेत्री, चंपा देवी, किशोरी यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष सुधांशु मंडल, आलम शेख, आबूनासार शेख, अब्दुस सत्तार शेख, आली मुर्तुज, मजीद अंसारी, आईनुद्दीन शेख, अलराश शेख, खोखन मंडल, किरण वाला हांसदा, सरोली मुर्मू सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहंी जिला के अन्य प्रखंडों में भी इस प्रकार का कार्यक्रम आयेाजित कर लोगों को महंगाई के मुद्वे पर जागृत किया गया।