सांकी पंचायत के चिटो में आजसू मिलन समारोह का आयोजन
झामुमो छोड सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा आजसू का दामन
भुरकुंडा। भदानीनगर क्षेत्र के सांकी पंचायत अंर्तगत चिटो गांव में शुक्रवार को आजसू पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजन किया गया। समरोह में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह बडकागाँव विधानसभा प्रभारी रौशनलाल चौधरी उपस्थिति थे। मिलन समारोह में चिटो, अमझरिया, ओरयातु, सिलदाग, नवाटोला, लोवाडीह के सैकडो लोग मनोज मुण्डा के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़ आजसू पार्टी का दामन थामा। समरोह में रौशन लाल चौधरी ने पार्टी में शामिल लोगो आजसू पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मिलन समारोह को संबोधित करते हुए रौशनलाल चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आजसू पार्टी हमेशा सम्मान देगी। कार्यकर्ता हीं पार्टी की रीढ़ है। जो सच्चे सिपाही की तरह हर समय पार्टी के कार्य में पुरी निष्ठा और लगन के साथ जुटे रहते है। कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती है। उन्होने कहा कि राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाये। मिलन समारोह में आजसू पार्टी रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष दिलीप दांगी, हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष भोला महतो, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष पतरातु बिंदेश बेदिया मौजूद थे।
ये लोग हुए आजसू में शामिल
चिटो में आजसू पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में मनोज मुंडा के नेतृत्व में सुरेन्द्र गंझु, संजय करमाली, रमेश बेदिया, बिरसा उरॉव, इंद्रजीत उरॉव, बासुदेव मुण्डा, नागेश्वर गंझु, मनोज बेदिया, रमेश मुण्डा, मधु बेदिया, सिकेन्दर गंझु, सोमर गंझु, पन्नु, बिनोद, शिवदेव, सिठु-जेठु, हेमंत, रामा, नेपाल गंझु, फुलेश्वर, नागेश्वर, प्रकाश उरॉव, अमन, बलेश, रमेश, मुनेश्वर मुण्डा, कामेश्वर, राजन करमाली, कपिल, छोटेलाल बेदिया, बिजय, राजकुमार, जयराम, नकुल, बबलू, मुनेश, जगदीश, रोहित, मदन महतो कुलदीप महतो सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।