पाकुड़ : गोकूलपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष बलराम दुबे और पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता की उपस्थिती में किसान मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया और कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल के द्वारा विभिन्न मंडल अध्यक्षों के नामों की विधिवत घोषणा किए। तत्पश्चात उपस्थित सभी वरीय पदाधिकारियों द्वारा मनोनीत मंडल अध्यक्षों को बारी बारी से माला पहना कर सम्मानित किया ।वहीं इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार केंद्र में किसान हित व राष्ट्र हित में बेहतर काम कर रही है उन्होंने किसान भाई एवं बहनों को बिचैलियों एवं विपक्षियों के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम जालो को तोड़ने का आव्हान किया। पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस के समय जो जो कार्य इस देश में असंभव दिख रहा था उनसारे कार्यों को हमारे विश्व विख्यात मोदी जी ने आज संभव करके दिखा दिया है। कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी पार्टी मोदी जी व देश को कमजोर करने के लिए आज गोलबंद हो पुरजोर ताकत लगा रही है, परंतु मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के किसान व राष्ट्र हित के प्रति स्पष्ट नियत व कार्यो ने विपक्षियों बिचैलियों वह माफियाओं के कमर तोड़ दी है एवं उन सबके हर कुप्रयास को विफल करते आ रहे हैं ।भाजपा पाकुड़ जिला के जिलाध्यक्ष बलराम दुबे ने सम्मानित सभी मंडल अध्यक्षों को बधाई सह शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब आप सभी लोगों के साथ सदैव मजबूती के साथ खड़े हैं आप सभी पूरी निष्ठा व सजगता के साथ देश हित व किसान हित के कार्यों में जुट जाएं वह अपने अपने मंडल में सभी किसान भाई बहनों के घर घर जाकर भाजपा के विचारों संकल्प एवं कार्यों को पहुंचाएं।मौके पर मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अक्षय कुमार पांडे,महामंत्री सुनील मंडल, जिला प्रवक्ता विक्रम कुमार मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी नारायण राय , भाजपा पाकुड़ जिला मीडिया प्रभारी असीम मंडल, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज साह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।