लातेहार: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर शहर के बाजकूम स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप सिंह ने की। इसके पूर्व अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के सदस्य शकील अख्तर मुख्य रूप से मौजूद रहे। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। स्कूल के बालक व बालिकाओं को शिविर से संबंधित जानकारी देते हुए श्री अख्तर ने बच्चों को सजग, जागरूक एवं कानून की जानकारी और जागरूक किया।
उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम 2015 बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चाइर्ल्ड लाईन एवं उसका टॉल फ्री नंबर 1098, बच्चों के अधिकार कर्तव्य, बाल विवाह, बच्चों का मानसिक शोषण आदि कानून से संबंधित जानकारी दी। एलएडीसी के पैनल अधिवक्ता राजेश यादव बच्चों को डीएलएसए के कर्तव्य, संविधान की रूप रेखा तथा पोक्सो एक्ट आदि की जानकारी दी।
वहीं अधिवक्ता राहुल कुमार गुप्ता ने संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार एवं आइटी एक्ट 2015 से अवगत कराया। मंच का संचालन कॉमर्स टीचर श्री पाण्डेय ने किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक पीएलवी दीपक गुप्ता मौजूद थे।