बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही प्रखंड में मनरेगा के नव पदस्थापित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) का प्रभार गुरुवार को मो. परवेज ने ग्रहण किया। उन्हें निवर्तमान बीपीओ राजेश कुमार ने पदभार सौंपा। मौके पर नव पदस्थापित मनरेगा बीपीओ मो. परवेज को पुष्प गुच्छ देकर प्रखंड कर्मियों ने स्वागत किया। मौके पर कनीय अभियंता अफजल अंसारी, पीएमएवाई के बीसी अजय कुमार, रोजगार सेवक शिबू विश्वकर्मा, रामेश्वर प्रसाद मेहता, सामंत कुमार, कोलेश्वर प्रजापति, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार मुनाजिर अहमद, रामचंद्र पासवान, अरुण कुमार पासवान, हरिश्चंद्र शर्मा, रंजन कुमार मेहता, अरविंद कुमार यादव आदि उपस्थित थे। वहीं निवर्तमान बीपीओ राजेश कुमार को सादे समारोह बीच विदाई दिया गया। लोगों ने उनके कार्य व व्यवहार का सराहना किया। विदित हो कि निवर्तमान बीपीओ राजेश कुमार का स्थानांतरण विष्णुगढ़ प्रखंड हो गया है।