रामगढ़। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 14 के अरगड्डा स्थित राज पासवान के घर से दुष्यन्त बागान तक एवं वार्ड नं 16 में चमन महतो के घर से हरदेव सिंह के घर तक पक्का नाली का शिलान्यास सोमवार को संयुक्त रूप से नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो के द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना व नारियल फोड़ कर किया गया। इस मौके पर लोगो को संबोधित करते हुए अध्यक्ष युगेश बेदिया ने कहा कि नाली बनने से जंहा तन्हा पानी का जमाव नही होगा बरसात के दिनों नाली न होने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी। वही उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में सड़क पुल-पुलिया समेत अन्य जरूरी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास उनकी पहली प्राथमिकता है, इसके लिए लोगों को सहयोग करने की अपील की। इस शिलान्यास समारोह में वार्ड पार्षद राजेश राम, गणेश पासवान, रंजीत पासवान, नीरज पासवान, परमानंद जोशी, सतेंद्र कुमार, नितेश, पिंकू, प्रदीप, दिनेश प्रजापति, नरेश सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।