सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला: सरायकेला जिला मुख्यालय के साहिबगंज स्थित फ्यूरिडा संस्था द्वारा संचालित ओल्ड एज होम में रह रहे वृद्ध जनों को जिला प्रशासन द्वारा हर सुविधा उपलब्ध करवाया जा रहा है।
लेकिन पर्व त्योहारों के समय अपनो से दूर वे उदासीन रहते हैं। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। होली के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सरायकेला विजय कुमार, एसडीओ सरायकेला सुनील कुमार प्रजापति के साथ मिठाइयां और अन्य दूसरे सामान लेकर उनके बीच पहुंचे।
वृद्धाश्रम के वृद्धो के चेहरे इन्हे देख खुशी से चमक उठे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और सदर एसडीओ द्वारा ओल्ड एज होम में रह रहे वृद्ध जनों से फूलों के साथ होली मनाया गया तथा उन्हें मिठाइयां खिलाई। सभी से एक-एक कर बात कर उनका हाल समाचार जाना एवं मिल रहे सुविधाओं के विषय में जानकारी ली गई।
कुछ समय उनके साथ व्यतीत कर उन्हें एहसास दिलाया गया कि वे वह घर से बाहर नहीं है।इस अवसर पर संस्था फ्यूरीडा के अध्यक्ष भास्कर कुमार एवं अन्य न्यायालय कर्मी भी उपस्थित थे। पीडीजे ने वृद्ध जनों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवा के संबंध भी जानकारी ली।
ओल्ड एज होम में रह रहे वृद्ध जनों के स्वास्थ्य की उचित देख भाल हेतु साप्ताहिक एक चिकित्सक भेजने का निर्देश पीडीजे द्वारा सिविल सर्जन को दिया गया। आवश्यकता पड़ने पर इलाज के लिए बाहर भी भेजे जाने की बात कही।