सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पठानमारा और सीनीं में शनिवार को जिला जनसंपर्क विभाग के सौजन्य एवं लोक कला मंच खरसावां के कलाकारों द्वारा नुक्क्ड नाटक कर आम लोगों को लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम बताया गया कि लोकतंत्र में मतदान करना मतदाताओं का कर्तव्य और दायित्व है। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। आगामी 13 मई को सिंहभूम और खूंटी संसदीय क्षेत्र में होने जा रहे लोकसभा के चुनाव में प्रत्येक मतदाता अपने इस अधिकार का प्रयोग करें।
मतदान जितना अधिक होगा हमारा लोकतंत्र भी उतना ही ज्यादा मजबूत होगा। हमारा देश भारत एक लोकतांत्रिक देश है। जहां पर सरकार चुनने का माध्यम मतदान ही है। इसी क्रम क्षेत्रवार नुक्कड़ नाटक के माध्यम मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया।