खूंटी: खूंटी पुलिस ने एक वर्ष पूर्व 7 जून 2020 में हुए कांडे मुंडा हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी नक्सली सनिका मुंडा उर्फ सिंगसोंग मुंडा को साइको थाना क्षेत्र के बाड़ी गांव से गिरफ्तार किया। काण्डे मुण्डा की हत्या में शामिल ओण्डो मुण्डा समेत अन्य आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
एसपी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 7 जून 2020 को कांडे मुंडा की हत्या 21 वर्षीय माओवादी नक्सली सनिका मुंडा उर्फ सिंगसोंग मुंडा अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक काण्डे मुण्डा का अपहरण कर तेज धारदार हथियार से हत्या की थी। इस संबंध में सायको थाना में 8 जून 2020 को मामला दर्ज किया गया था। इस कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने अन्य अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया घटना के बाद से सनिका मुंडा लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसके विरुद्ध लगातार छापेमारी कर रही थी। सनिका मुण्डा भाकपा माओवादी का भी सक्रिय सदस्य बताया रहा है। सनिका मुण्डा का 2018 से ही आपराधिक और नक्सली गतिविधियों में शामिल रहने के एक दर्जन मामले अलग अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। मुरहु थाना, सायको थाना और खूंटी थाना में अबतक एक दर्जन मामले आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
छापामारी टीम में साइको थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, पुअनि दिगंबर पांडेय, पुअनि भजनलाल महतो, पुअनि चंद्रशेखर पिंगुआ, पुअनि शशि प्रकाश और सशस्त्र बल साइको थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।