नवदिवसीय दुर्गा पाठ के अंतिम दिन जिप प्रतिनिधि ने टेका माथा
प्रखंड क्षेत्र स्थित राजपुर पंचायत अंतर्गत मां वनखंडी मंदिर परिसर में आयोजित थी नव दिवसीय कथा
चतरा: प्रखंड क्षेत्र के राजपुर पंचायत अंतर्गत सुप्रसिद्ध मां बनखंडी मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय दुर्गा पाठ के अंतिम दिन जिला परिषद प्रतिनिधि सह समाजसेवी अरुण सिंह ने पहुंचकर माथा टेका एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि हेतु माता रानी से प्रार्थना किया। विदित हो कि नौ दिवसीय दुर्गा पाठ का आयोजन तमाम ग्रामीणों के सहयोग से प्रखंड क्षेत्र की सुख शांति हेतु किया गया था। पाठ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जमकर उमड़ी। समाजसेवी श्री सिंह ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कोरोना काल में इस तरीके का आयोजन अपने आप में काबिले तारीफ है, इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। मंदिर के पुजारी उमाकांत मिश्र, विक्रम मिश्र, बंटी मिश्रा आदि ने श्री सिंह को विधिवत पूजा अर्चना करवाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य रूप से इंद्रदेव दांगी, संतोष वर्मा, त्रिलोकी दांगी, मुनेश्वर दांगी, धनु दांगी आदि का सहयोग सराहनीय रहा। मौके पर श्री सिंह के साथ मुख्य रूप से संजय दांगी, नवल झा, उदय दांगी, अजीत दांगी, सुरेश दांगी, पंकज सिंह, राजेश रोशन, कृष्णा दांगी, लिटिल सिंह, जितेंद्र दांगी, जीवू दांगी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।