बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही: जिला परिषद बरही मध्य भाग के भावी प्रत्याशी रेखा यादव लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहीं हैं। इसी क्रम में बुधवार को खोंडाहर पंचायत के कुंडवा और रालो गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और जल्द निराकरण का भरोसा दिया। वही कहा कि कुण्डवा और रालो गाँव मे जो भी विकास का काम अभी तक नहीं हुआ है, जीतने के बाद में तुरंत करूंगी। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि इस बार आपको अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएंगे। मौके पर सुनीता देवी, दुलारी देवी, प्रमिला देवी, इंद्रावती देवी, लीलावती देवी, सुनीता देवी, आरती देवी, मंजू देवी, मीना देवी, इंद्रदेव यादव, लोचन यादव, ईश्वर यादव, जानकी यादव, काली यादव, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।