चतरा से महेंद्र कुमार यादव
चतरा: राजपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुरहूद पथ पर गुरुवार की रात अभियान चलाकर 1.80 किलो डोडा के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। जबकि मोटरसाईकिल से तस्करो का रेकी कर रहा साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने तस्करो के पास से एक टाटा सूमो विकटा वाहन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्करो में वशिष्ट नगर जोरी थाना क्षेत्र के दांतार गांव के दीपक यादव और दूसरा राजपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी निरंजन उरांव शामिल है। इस बाबत थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि एसपी ऋषभ झा को गुप्त सूचना मिली थी कि दंतार रोड से कुछ तस्कर डोडा लेकर गुजर रहे है। सूचना के आलोक में थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर सूरहुद पथ में चेकिंग अभियान लगाया गया। जहां एक टाटा सूमो वाहन आईं जिसे रोककर तलाशी ली गई। इस बीच वाहन से उक्त डोडा बरामद किया गया। जबकि मोटरसाईकिल सवार भागने में सफल रहा। गिरफ्तार तस्करो को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से राजपुर पुलिस ने अफ़ीम तस्करो के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अफ़ीम तस्करो में हड़कंप मचा हुआ है।