रांचीः झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए कहा कि कल झारखंड प्रदेश राजद किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अवधेश कुमार पाल अपने घर में शाम को अंतिम सांस लिए! श्री पाण्डेय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पाल जी मिलनसार एवं मृदुभाषी और अपने लोगों में अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे, पार्टी में पाल चाचा के रूप में जाने जाते थे ! इनके निधन से संगठन के लिए अपूर्ण क्षति है!