रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को सोंगरा वन प्रक्षेत्र के सौजन्य से चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में एसडीओ अभिजीत सिन्हा, पोड़ाहाट डीएफओ नीतीश कुमार व एएसपी नाथू सिंह मीणा ने संयुक्त रूप पौधारोपण किया।
पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अस्पताल परिसर में कुल 11 पौधे लगाए गए। जिसमें पीपल, नीम एवं बरगद पौधे शामिल है। सर्वप्रथम एसडीओ अभिजीत सिन्हा द्वारा पौधा लगाया गया। जिसके बाद एएसपी नाथू सिंह मीणा, डीएफओ नीतीश कुमार द्वारा पौधारोपण किया गया।
संबोधित करते हुए एसडीओ अभिजीत सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण के वजह से मनुष्य का जीवन अस्तित्व में है। प्रशासन केवल जागरूकता के लिए पौधारोपण कर रही है। पौधारोपण का उद्देश्य कब पूरा होगा जब जनता प्रशासन के साथ मिलकर पौधारोपण करें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए प्लास्टिक का उपयोग कम करें। जूट बैग का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। साथ ही हरियाली के लिए पशु पक्षियों का भी ख्याल रखें।
एएसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस डिपार्टमेंट की संयुक्त प्रयास से पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण लगाने की पहल की जा रही है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग आगे बढ़कर अपने घरों समेत खेतों में पेड़ पौधे लगाएं। ताकि हमारे पर्यावरण में अधिक से अधिक ऑक्सीजन मिल सके।
डीएफओ नीतीश कुमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर शहर के अनुमंडल अस्पताल एवं सोनु वा रोड में पौधारोपण किया गया। अनुमंडल अस्पताल में उपायुक्त के निर्देश को देखते हुए ऑक्सीजन पौधे लगाए गए। लोग भी आगे बढ़कर पौधारोपण करें और पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दें।
मौके पर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन, सोंगरा रेंजर बन्ने उरांव, केरा रेंजर अविनाश कुमार पर मार, वनपाल गुमदी मुर्मू, वनरक्षी रघुनाथ गोप, उमेश सत्यार्थी, मनीष सिंह सिंकु, पोते सिंह देवगन, रानी कुमारी, राकेश रोशन, संतोष मरांडी आदि मौजूद थे।