गोड्डा : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए शिक्षक सदन (नहर चौक) में संघ के जिला अध्यक्ष सज्जाद अहमद फैज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले में शिक्षकों की सेवा संपुष्टि विभाग के आदेशानुसार कैंप लगाकर कराई जाय। सभी ग्रेडों में प्रोन्नति हेतु राज्य से विभागीय आदेश प्राप्त कर त्वरित कारवाई की जाय।निलंबित शिक्षकों को निलंबन से मुक्त कराया जाय। कार्यालय अनियमितता पर अंकुश लगाई जाय एवं अनावश्यक प्रतिनियोजन पर रोक लगाई जाय।
इन समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए निर्णय लिया गया कि अगर समस्याओं का त्वरित समाधान नियमनुसार नहीं किया गया तो जिला संगठन आंदोलन का बिगुल बजाने के लिए तैयार रहेगी। बैठक में जिला अध्यक्ष सज्जाद अहमद फैज, प्रधान सचिव देवनन्दन साह, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष शिवनारायण पंडित, जिला उपाध्यक्ष शिवप्रसाद भगत एवं निर्मल कुमार झा, क्षेत्रीय सचिव जयकांत यादव एवं सुभाष चंद्र,चंपा मुर्मू, रायमंड मुर्मू,तनु कुमार मोदी,विनोद कुमार, योगेंद्र दास, नसीम, किशोर कुमार, सुनील कांत यादव, विनोद प्रसाद शर्मा,अनिल मंडल,दीपनारायण यादव आदि उपस्थित थे।