रामगोपाल जेना
चाईबासा: कोबिड को लेकर रविवार को शहर के सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता द्वारा नगर परिषद चाईबासा में कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा की उपस्थिति में सफाई कर्मियों के बीच सैनिटाइजर, फेस मास्क एवं हैंड ग्लवस का वितरण किया गया। मौके मौके पर नपकर्मी सागर गोप ने कहा कि वर्तमान समय में सफाई कर्मियों को इन चीजों के काफी आवश्यकता थी। इस अवसर पर नगर परिषद कर्मी मुन्ना आलम, महेश कुमार,आशीष निषाद, सागर गोप के अलावा अन्य सफाई कर्मी मौजूद थे।