गांधीजी की जयंती पर पंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाने का लिया संकल्प
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : जल जीवन मिशन के तहत बरसोत्त, दुलमाहा व बरही पश्चमी पंचायत भवन में विशेष ग्रामसभा की गई। बरसोत पंचायत में प्रधान सीता देवी, दुलमाहा में मुखिया तब्बसुम आरा व बरही पश्चमी पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने ग्राम सभा की अधयक्षता की। बरसोत ग्राम सभा मे मुख्य रूप से बरही एसडीओ पूनम कुजूर एवं बीडीओ सह सीओ अरविंद देवशीष टोप्पो शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। सभा में जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छता, जल स्तर, सोख्ता गड्डा, मनरेगा से दीदी बाड़ी, समतलीकरण, मेड़बंदी, डोभा, पशु शेड आदि के बारे में विस्तार से लोगों को बताया एवं योजनाएं ली गई। ग्राम सभा में मुखिया सीता देवी, पंसस वन बिहारी चंद्रवंसी, एसबीएम लता देवी, दुलमाहा मुखिया प्रतिनिधि पप्पू असलम, जेएसपीएलएस बीपीएम दीपक कुमार, संजू मेहता, पिंकी देवी, नूतन कुमारी, आजसू अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष संतोष रजवार, वार्ड सदस्य आरती देवी, अजय कुमार रामराज, बिनोद महतो, अर्जुन यादव, पंचायत सचिव नेमधारी महतो, रोजगार सेवक अनिल कुमार प्रभाय, दीपक कुशवाहा, राजेन्द्र महतो, बिनोद सिंह, जल साहिया अंजली देवी, कविता कुमारी, गीता देवी, सविता देवी, प्रतिमा देवी, प्रदीप कुशवाहा, विनोद रविदास, चेतलाल रविदास, रम्भा देवी, विष्णुधारी महतो समेत ग्रामीण भाग लिया। वहीं गांधीजी जयंती के अवसर पर बरसोत मुखिया द्वारा पंचायत मद से स्कूल, आंगनवाड़ी एवं पंचायत भवन में सुखा एवं गिला कचरा निपटान के लिए 12 कूड़ेदान आवंटित किया। वहीं मुखिया सीता देवी ने स्वछता के प्रति जागरूक करते हुए अपने पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का लोगों से आग्रह किया।