रजरप्पा: आजसू पार्टी द्वारा आयोजित पूरे विधानसभा क्षेत्र में बरसात को देखते हुए ब्लीचिंग का छिड़काव किया जा रहा है। सांसद गिरिडीह चन्द्रप्रकाश चौधरी एवम विधानसभा पूर्व प्रत्याशी समाजसेवी सुनीता चौधरी के निर्देशानुसार विनोबा भावे विश्विद्यालय सचिव सुबीन तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों आजसू कार्यकर्ताओं द्वारा आज दूसरे दिन बरसात में होने वाले बीमारियों से बचने के लिए विधानसभा क्षेत्र के सभी प्याज और कुआं में आजसू पार्टी द्वारा ब्लीचिंग का छिड़काव किया जा रहा है इसी के तहत मारंगमरचा पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव मारंगमरचा,सोंढ,तेबरदाग के दर्जनों कुओ में ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया। मौके पर मुख्य रूप से उप मुखिया रीझु दांगी,मारंगमरचा पंचायत अध्यक्ष सिकन्दर महतो,सचिव सुमन्त चौधरी,मुखिया प्रतिनिधि दिवाकर महतो,चितरपुर कॉलेज पूर्व अध्यक्ष आकाश कुमार,छात्र नेता राज कुमार गिरी,पूर्व उपाध्यक्ष दीपक दांगी,उपाध्यक्ष देवेश कुमार बादल, मीडिया प्रभारी बन्टी राज,कृष्णा कुमार,आदित्य सिंह,विजय साव आदि मौजूद थे।