रामगोपाल जेना
चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा रामायण के रचयिता महर्षि बाल्मीकि जी का जन्म दिवस मनाया गया। जन्म दिवस जिला अध्यक्ष शंभू हाजरा के अध्यक्षता में मनाया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। जिसमें भाजपा सरायकेला खरसावां जिला के प्रभारी जे .बी. तुबिद ने कहा कि आज रामायण के रचनाकार आदि कवि महर्षि बाल्मीकि की जयंती है महर्षि वाल्मीकि का जन्म अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा को हुआ था। महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिवस देश में पूरे उत्सव के साथ मनाया जाता है पौराणिक कथाओं के अनुसार वैदिक काल के महान ऋषि वाल्मीकि पहले डाकू थे लेकिन जीवन की एक घटना ने उन्हें बदल कर रख दिया बाल्मीकि असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे शायद इसी के वजह से लोग आज भी उनके जन्मदिवस पर कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं और उनके जीवन को अध्ययन करते हुए अपने जीवन का भी मूल्यांकन करना चाहिए यदि व्यक्ति डाकू से महर्षि बन जाता है तो हम अपने मनुष्य जीवन में थोड़े बहुत यदि गलत राह पर चले गए हो तो क्या हम सही मार्ग नहीं पकड़ सकते हैं क्या हमें भी समाज की उत्थान के लिए विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहना चाहिए ।
आज के जन्म दिवस कार्यक्रम में पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार, जगदीश पाट पिंगवा, मनोज लेयांगी, जिला मंत्री सुशीला टोप्पो, अक्षय खत्री, मुकेश जोगी अंगद साह, चुमरु चातोम्बा,जीतू गुप्ता, मुकेश कालिंदी ,रौनक लाकड़ा, नितेश कारवां समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे