मुकेश कुमार की रिपोर्ट
महागामा: गुरुवार को महागामा – गोड्डा मुख्य मार्ग पर मोहनपुर चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए।घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिये महागामा अस्पताल लाया गया। जहां उन दोनों घायलो का प्राथमिक उपचार किया गया।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। उसी क्रम में विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों युवक घायल हो गए। घायलों का नाम बिरज हेम्ब्रम, (20), पिता पिलटो हेम्ब्रम, ग्राम- बड़ा सिमरा तथा रवि हांसदा, (22), पिता- मंजय हांसदा, ग्राम- बड़ा सिमरा है। डॉक्टर ने बताया कि दोनों घायलों को सिर एवं पैर में गम्भीर चोट आयी है। घायलों की स्थिति को गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।