खूंटी: सहिया सेविका मारपीट मामले में तोरपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त उनुकदा अखाड़ा टोली निवासी राफेल कंडुलना को गिरफ्तार कर लिया।
घटना 1 जून की है जब कोविड-19 को लेकर गांव में घर-घर घूमकर सहिया सेविका सर्वे का काम कर रही थी। उसी वक्त राफेल कंडुलना हाथ मे टांगी लेकर सर्वे नहीं करने की धमकी दे रहा था। उसका कहना था कि आपलोग मेरी वृद्ध माता को अप्रैल माह में वैक्सीन दिए और वैक्सीन के कारण वृद्ध माता की अकाल मृत्यु हो गयी। इसलिए आपलोगों को जान से मारूंगा। यह कहकर टांगी के बेंत से सहिया कार्मेला पर वार किया। वार से सहिया कार्मेला चोटिल हो गयी हैं।
मामले को लेकर कल सहिया सेविकाओं ने तोरपा थाना में एफआईआर दर्ज कराया था। तोरपा थाना पुलिस ने मामले में अनुसंधान करते हुए उनुक़दा घटनास्थल जाकर मामले की विस्तृत रिपोर्ट संकलित की और आज संबंधित मामले के प्राथमिकी अभियुक्त राफेल कंडुलना को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी टीम में तोरपा थाना के थाना प्रभारी पुअनि. अरविंद कुमार, पुअनि. मनोज तिरकी, पुअनि. अकबर अहमद खान और तोरपा थाना की सशस्त्र पुलिस बल शामिल थी।