रांची: आज झारखंड राज्य अवर वन सेवा संघ के राज्य पदाधिकारियों द्वारा मांगों को लेकर प्रधान सचिव, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड से मुलाकात कर शिष्टमण्डलीय वार्ता की गई। इस वार्ता में वनरक्षी व वनपाल से संबंधित विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया एवं मांग पत्र सौंपा गया। महत्वपूर्ण मांगों में से वनपाल के पद को शत प्रतिशत वनरक्षियों के प्रोन्नति के द्वारा भरा जाए, जिन वनरक्षियों की सेवा संपुष्टि अभी तक नहीं हुई है उन्हें यथाशीघ्र सेवा संपुष्ट किया जाय एंव रिक्त पड़े वनरक्षियों की नियुक्ति कर जल्द भरा जाय इत्यादि रहा। साथ ही वनों की सुरक्षा हेतु वन समिति को सशक्त करने एवं संसाधन उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया। मांगों पर विचारोंपरांत प्रधान सचिव महोदया ने 15 अप्रैल तक सकारात्मक एवं प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया। मौके पर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष नवीन चौधरी, झारखंड राज्य अवर वन सेवा संघ के राज्याध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, महामंत्री शिव नारायण महतो, कार्यकारी अध्यक्ष मनोरंजन कुमार, राज्य मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, जोनल मंत्री संजय कुमार महतो, रांची जिला अध्यक्ष बटेश्वर पासवान, अमर विश्वकर्मा, सिकंदर पासवान एवं शेखर तिग्गा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।