बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: आज बोकारो स्टील प्लांट के एस एम एस 1 में काम के दौरान ठेका मज़दूर 46 वर्षीय शिवपति का पाव कन्वर्टर में फंसने के कारण दोनों पैर बुरी तरह कुचल गया है। घायल मज़दूर को बेहतर इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ डॉक्टर उसकी सर्जरी में लगे है। मिली जानकारी के अनुसार एएच & एस नामक ठेका कम्पनी का कर्मी है, जो जेनरल शिफ्ट में डियूटी करने बोकारो इस्पात कारखने के एस एम एस में काम करने पहुँचा था तभी यह घटना घटी है।