रामगढ़ : रामगढ नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो के आवसीय कार्यालय में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर आजसू पार्टी केंद्रीय कमिटी के निर्देशानुसार वार्ड नं 27 एवं 29 के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक के बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष सह प्रभारी मनोज़ कुमार महतो उपस्थित थे।
बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद रौशन कुमार एवं संचालन नप सचिव राजेन्द्र महतो ने किया।
मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि हम क्रमवार आगे बढ़ रहे हैं। हम छोटे-छोटे लक्ष्यों के साथ कार्ययोजना बनाकर काम करेंगे, तभी आम जनता के विषयों और मुद्दों को समझते हुए बड़े आंदोलन की नींव तैयार कर सकते हैं।
बैठक में सर्वसम्मति से आजसू पार्टी के नप उपाध्यक्ष उमेश महतो,ओबीसी मोर्चा के नप उपाध्यक्ष दशरथ चौधरी एवं वार्ड नं 27 वार्ड कमिटी के अध्यक्ष राजेश महतो,सचिव पूरन महतो,कोषाध्यक्ष तुलेश्वर महतो,लक्ष्मीकांत महतो,विनोद महतो,रूपदेव मुंडा,निरंजन कुमार,सह सचिव अजय कुमार,पवन कुमार,अजित राज,सेवालाल महतो,नरेंद्र महतो वार्ड नं 29 के अध्यक्ष कल्लू राम,सचिव माधव महतो,कोषाध्यक्ष संतोष महतो,उपाध्यक्ष पिंटू राम,टोहन महतो,बाबूलाल महतो,धनेश्वर महतो,सह सचिव विशाल कुमार रवि को बनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के नप प्रवक्ता कैलाश महतो,महेन्द्र चौधरी,ओबीसी मोर्चा के नप अध्यक्ष नरेश महतो,नप सह सचिव पुरुषोत्तम कुमार,कामेश्वर महतो,सेवालाल महतो,जगरनाथ महतो,आजसू छात्र संघ नप अध्यक्ष मनोज कुमार,अजित राज,दशरथ चौधरी,राजेश राम,निरंजन महतो,पवन कुमार,रामेश्वर महतो,माधो महतो आदि लोग उपस्थित थे।