सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला: लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर प्रशिक्षण कोषांग द्वारा बुधवार को टाउन हॉल सरायकेला में 120 महिला मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
इनमें 60 महिलाएं पीठासीन पदाधिकारी होगी जबकि 60bप्रथम मतदान पदाधिकारी के रूप में आगामी लोकसभा चुनाव में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। सभी महिला मतदान कर्मियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ल ने उनकी हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जिला प्रशासन महिला मतदान कर्मियों को तमाम सुविधाओं के साथ सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करेगा।
विशेष कर महिला मतदान कर्मी शहरी क्षेत्र में लगाए जाएंगे। इसके अलावा जिले में यूथ मैनेज्ड बूथ एवं पीडब्ल्यूडी मैनेज्ड बूथ भी बनेंगे। उन्होंने सभी से गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की। महिला पीठासीन को डमी पेपर प्रदान करते हुए उन्हे फीलअप कराया गया साथ ही ईवीएम हैंड्स ऑन भी कराया गया। सीलिंग की पूरी प्रक्रिया बताई गई। मतदान संबंधी उनके शंकाओं का समाधान किया गया।
मौके पर टाउन हॉल में मास्टर ट्रेनर तरुण कुमार सिंह , प्रभा शंकार तिवारी, जयदेव चंद्र त्रिपाठी, मलय माजी,दिनेश दास ,विचित्र आनंद प्रधान, गणेश सरदार, खिरेंद्र मुर्मू , प्रदीप कुमार प्रमाणिक, सुदीप मुखर्जी ,रंजीत रविदास , आलोक कुमार, अविनाश मिश्रा, सुखलाल, सुधाकर ठाकुर, दैतारी लेंका, अनुप दत्ता, अजीत कुंभकार आदि मौजूद थे।