जामताड़ा: अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर अपने घर पर प्रतिदिन की भांति आज भी योगा करने के उपरांत राजेश यादव (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा भाजपा) ने कहा कि योगा ही एक ऐसा दवा है जो बड़े से बड़े बीमारी को ठीक कर देता है। स्वस्थ जीवन के लिए योगा नितदिन अतिआवश्यक है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मिडिया प्रभारी मोहन शर्मा ने कहा कि इस दौड़ भाग कि दुनिया मे योग सर्वोत्तम दवाई हैं जिससे हर उम्र के लोगो के लिए कारगर है।
इस अवसर रथु दास ने कहा कि योग को समाज के सभी वर्गो ने अपनाया हैं इसे सभी को स्वास्थ लाभ मिल रहा है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश संयोजक राजेन्द्र राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से योग को भारत हि नही पुरे दुनिया के लोगो ने लोहा माना हैं प्रधानमंत्री के कारण प्रति वर्ष 21 जुन को पुरे विश्व मे योग दिवस के रुप मे मनाया जा रहा है।
भाजपा नेता मनीष दूबे ने सभी से अपील किया कि नित्य प्रति दिन सभी लोग योग करे।