रामगोपाल जेना
चक्रधरपूर: 3 सितंबर को बकरी चराने के दौरान चक्रधरपुर प्रखंड के पारिया गांव में वज्रपात से सुनील बांदिया(उम्र-14) की अस्पताल ले जाने के दौरान मृत्यु हो गई। सुनील के असमय निधन से उसका पूरा परिवार सदमें में है।अतः मृतक के परिवारवालों को सरकारी प्रावधान के अनुसार सरकार द्वारा तय मुआवजे की राशि जल्द-से-जल्द दी जाए ताकि सुनील के परिवारवालों को आर्थिक सहयोग मिल सके।अंचलाधिकारी की अनुपस्थिति में कांग्रेस जनों ने सीआई कृष्णा सोय को मुआवजा संबंधित पत्र सौंपा।
अंचलाधिकारी की अनुपस्थिति में कांग्रेसजनों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी इस विषय पर वार्तालाप किया।वार्ता के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा पीड़ित के परिवार को तत्काल राहत के लिए खाद्य सामग्री एवं कुछ आर्थिक सहयोग किया जाएगा तत्पश्चात जो भी सरकार का प्रधान उसके अनुसार उनको उनको लाभ दिया जाएगा।इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय सामड, मनोज महतो,सुशील सामड,सूर्य सिंहदेव, बसंत सामड, आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।