सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। भारतीय जीवन बीमा निगम की 65 वीं वर्षगांठ सरायकेला प्रखंड अंतर्गत महालिमोरूप स्थित जीवन बीमा सेवा केंद्र में बुधवार को मनाई गई। केंद्र के एडवाइजर हेमसागर प्रधान ने अपने पॉलिसी धारकों के संग “केक” काटकर एल आई सी दिवस को सेलिब्रेट की। इस अवसर पर केंद्र को रंग बिरंगे बैलून से सजाया गया था। एलआईसी एडवाइजर हेमसागर प्रधान ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना 01/09/1956 को हुई थी। इस पर लोगों का सहयोग और अटूट विश्वास है। इसी बल पर निगम आज 65 वीं वर्षगांठ मना रही है। उन्होंने बताया कि एल आई सी लोगों के सपनों और अभिलाषाओं को साकार करने में साथ देती है। मौके पर तपन मंडल, प्रफुल्य प्रधान, रामा राय, दीनबंधु प्रधान,दिलीप महतो, घनश्याम प्रमाणिक, डॉ दिनेश महतो, गोवर्धन महतो,उमापति समेत कई पॉलिसी धारक उपस्थित थे।