राज्य में भय मुक्त शासन देने का काम मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया:आदित्य साहू
रामगढ़।भाजपा रामगढ़ जिला इकाई के तत्वाधान में 16 जुलाई को होटल ला मैरिटल के सभागार में संगठन पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने किया। जबकि संचालन जिला महामंत्री रंजीत पांडे ने किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में 20 सूत्री के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद मौजूद थे। कार्यशाला के आरंभ में उपस्थित अतिथियों ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर उद्घाटन किया। सामूहिक रूप से वंदे मातरम गायन के साथ आरंभ हुआ। कार्यशाला का विषय प्रवेश जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने कराया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी की ओर से पूरे देश में संगठन पर्व का महान उत्सव सदस्यता अभियान चल रहा है। यह अभियान पिछले 6 जुलाई से आरंभ हो चुका है। उन्होंने प्रभारियों को अधिक से अधिक सदस्य बनाने की विधि और प्रक्रिया बताएं। श्री साहू ने कहा कि केंद्र व राज्य में नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गरीबी को नजदीक से देखा, उसमें पला और आगे बढ़ा है। इन्हें मालूम है कि गरीबी क्या होती है। आज देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास काफी अच्छी तरह से चला रहे हैं। अब तो राज्य की जनता भी कर रही है कि पिछले 5 सालों में काफी कुछ काम हुआ है। राज की जनता 5 सालों में परिवर्तन महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास बोल रहा और दिख रहा है।कोई भी परिवार ऐसा नहीं जिसके दरवाजे पर विकास नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले सरकार के कार्यकाल में लोग दिन में भी घर से निकलने से डरते थे। लेकिन हमारे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में भय मुक्त शासन देने का काम किया है। पहले लोग भय के साए में जीते थे।लेकिन आज पूरी तरह से माहौल बदल चुकी है।नक्सलवाद का लगभग सफाया हो चुका है। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित राज्य 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को कम से कम 25 सदस्य बनाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त 100 सदस्य बनाने पर विशेष फोकस डाला गया है। रामगढ़ जिला में 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। हम सब मिलकर इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कृतसंकल्प हैं। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजीत सिन्हा, प्रो संजय सिंह,अमरजीत सिंह छावड़ा, इलारानी पाठक, राजू चतुर्वेदी, पतरातू के प्रो संजय सिंह, रंजन सिंह छोटन, दिनेश प्रसाद, उमेश प्रसाद, सरस्वती देवी,महेंद्र प्रजापति, वरुण कुमार सिंह, खुशीलाल महतो, प्रदीप साहू,इंद्रदेव साव, महेश चौधरी, संतराज पासवान, संजीव कुमार बावला, आनंद बेदिया, सहदेव ठाकुर,राजीव रंजन प्रसाद, दिवाकर सिंह, मनोहर गुप्ता, रणधीर सिंह, त्रिभुवन प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, विजय ओझा,पंकज साहा, सूर्यवंश श्रीवास्तव, बृजेश पाठक, संजीव कृष्ण जमुआर, शिव कुमार महतो, धनंजय कुमार पुटूस,मनोज सिंह, प्रेम विश्वकर्मा, मणिशंकर ठाकुर आदि मौजूद थे।