गोड्डा : भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को जिला मुख्यालय में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव जी ने किया।
जनसंपर्क अभियान शहर के कारगिल चौक से शुरू होकर हटिया चौक होते हुए कई गली मोहल्ले में चलाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल बेमिसाल के तहत उनकी सरकार की उपलब्धि को बताया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव मेहता ने कहा कि लगातार जिला में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बूथ स्तर से लेकर पार्टी के सभी पदाधिकारी लगे हुए हैं। वहीं जिला महामंत्री कृष्ण कन्हैया ने कहा कि पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ता डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं ।
एक भी घर छूटे नहीं, इसका हम सभी प्रयास कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान का यह है कि प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल के कार्यकाल के बारे में आम जनता जान सके, ताकि आने वाले 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पुनः पूर्ण बहुमत से केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व सरकार बनाए।
इस कार्यक्रम में पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेंद्र मंडल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश झा, भाजपा कार्यकर्ता संजीव टेकरीवाल, सुभाष चंद्र यादव, आशीष कुमार यादव, सूरज कुमार, पप्पू शर्मा, बिमंत साह, अनिल कुमार, भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव कुमार भगत, राजेश भगत, रोहित वर्मा, जीतू सिंह, राजा मंडल, आदित्य मंडल, नागौरी देवी, गीत देवी, अतुल दुबे, आदित्य राजा, कमलकांत आदि मौजूद थे।