लौकेश सिंह की रिपोर्ट
मनातू: मनातू प्रखंड के प्रखंड प्रभारी सांसद प्रतिनिधि बिगू साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव के नेतृत्व में मनातू प्रखंड के ग्राम भित किला, मंझौली, नावा,चुनका आदि गांव में झारखंड सरकार के खिलाफ मनातू भाजपाइयों ने किसानों के खाद बीज नहीं मिलने बकाया पैसों को लेकर खेतों में पहुंचकर उग्र आंदोलन किया गया।
झारखंड राज्य के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर यह कार्यक्रम प्रत्येक जिलों में प्रखंड वार आयोजित किया गया।मनातू प्रखंड के लगभग 4 गांव में भाजपा के द्वारा किसानों के बीच हर बैल के साथ खेतों में जाकर धरना प्रदर्शन का कार्य किया।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि बिगू साहू ने कहा सरकार के द्वारा जो उचित मूल्य पर किसानों को धान बीज उपलब्ध कराया जाता था वह उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जो काफी खेद का विषय बना हुआ है।मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है पूछे जाने पर उन्होंने कहा माननीय विधायक एक कार्यकर्ता है सभी लोग मिलकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को महामंत्री अरविंद यादव पंचायत समिति सदस्य लोकेश पासवान श्रवण शर्मा अंतू यादव ने भी संबोधित किया।मौके पर वीरेंद्र कुमार सिंह, अनिल यादव, आशीष गुप्ता, अर्जुन यादव, विनय मेहता, राजेंद्र सिंह, मदन सिंह देव आनंद साहू, दामोदर साहू, श्रवण शर्मा, गनौरी सिंह, विष्णु सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस दौरान हल चला रहे किसानों ने अपनी मांगों को लेकर खेतों में हल चलाकर अपनी मांग रखी।