लातेहार : रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार कौशल कुमार के नेतृत्व में बालूमाथ प्रखंड में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च बालूमाथ थाना चौक से प्रारंभ होकर विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए थाना में जाकर समाप्त हुआ। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक रामनवमी पर्व मनाने की अपील की गई है। त्यौहार के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति विभिन्न स्थानों के लिए किया जाएगा।
त्यौहार के दौरान आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी व पुलिस बल के जवान शामिल थे।