चंदवारा: झारखंड में लॉकडाउन खुलते ही आमजन में वैश्विक महामारी कोरोना का भय लगभग समाप्त नजर आ रहा है। 1 जुलाई से अनलॉक होते ही सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर लोग मास्क भी पहनना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं जिसके कारण पुण: महामारी के पैर पसारने का भय बना हुआ है। इसी के मद्देनजर कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के साथ कांग्रेस जनों ने तिलैया थाना पर उपस्थित होकर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक द्वारका राम को जन कल्याण संस्था के बी सहाय के सौजन्य से प्रदत हजारों मास्क आमजन के बीच सुरक्षा हेतु वितरण के लिए सौंपा जबकि खुद भी थाना के सामने मास्क का वितरण किया गया,साथ ही साथ कोडरमा के साईं फैमिली ढाबा सहित सड़क किनारे के होटलों में भी सुरक्षा हेतु मास्क वितरण के लिए सौंपा गया।आमजन को टीकाकरण कराने व मास्क निश्चित रूप से लगाने हेतु प्रेरित करते हुए वरीय उपाध्यक्ष परेश कुमार सिन्हा,जिला महासचिव संजय सेठ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फैयाज कैसर,नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम,वीरेंद्र कुमार,सोशल मीडिया प्रभारी जहीरूद्दीन उपस्थित हुए।