मेदिनीनगर : आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर रामचंद्र चंद्रवंशी महाविद्यालय प्रांगण में संयुक्त मोर्चा की अहम बैठक की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभात रंजन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी पलामू के जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक किया एवं संचालन बबन राम ने किया मुख्य अतिथि प्रभात रंजन ने कहा केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओ को जन जन तक पहुचाना हम सभी कार्यकर्तओं की जिमेवारी है।
ज़िला अध्यक्ष विजयनंद पाठक ने कहा कि संयुक्त मोर्चा का बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है सभी मोर्चा के कार्यकर्ता अपने अपने समाज के लोगों को इन जनकल्याण योजनाओं के बारे में बताएंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी उपस्थित थे ।
इस अहम बैठक में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष रामलला दुबे किसान मोर्चा पलामू जिला महामंत्री विजय शर्मा उपाध्यक्ष अभय सिंह भारतीय जनता पार्टी पलामू के जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव जिला मंत्री मुन्ना मिश्राजिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह किसान मोर्चा पलामू जिला मंत्री पंकज लाल और भारी संख्या में विश्रामपुर विधानसभा के संयुक्त मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।