भाजपाइयों ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही: बरही चौक पर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित साहू के आवास पहुँचे। जिसके बाद पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के आवास पहुंचकर प्रेस वार्ता किया। मौके पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा चल रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत पूर्वक जानकारी देने के लिए जनता के बीच हम लोग जा रहे हैं। वहीं झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार किसान विरोधी, रोजगार विरोधी, आदिवासी व महिला विरोधी सरकार है। झारखंड वासियों को ठगा जा रहा है, इसलिए हमारे कार्यकर्ता लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं और संघर्ष कर रहे हैं। इस संघर्ष की गति प्रदान करने के लिए आज हम और हमारे साथी पूरे प्रदेश के जिलों में भ्रमण कर रहें है। इसी सिलसिले में कल हजारीबाग में थे और आज कोडरमा जा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व विधायक के आवास में हमें आने का न्योता मिला इसके लिए पूर्व विधायक बधाई के पात्र हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस कुशाशन सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। हसीन सपने दिखाकर सत्ता में वर्तमान सरकार आई, आज लोगों के साथ धोखा कर रही है। यही सरकार है, जिन्होंने कहा था कि सरकार बनने के बाद 5 लाख युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन मात्र इनके शासनकाल में 400 से 450 युवाओं को रोजगार मिला है। वहीं वर्तमान सरकार ने कहा था कि किसानों को मुफ्त बिजली देंगे लेकिन मुफ्त बिजली तो दूर, और बिजली काटी जा रही है। गलत बिल देकर गरीबों से ज्यादा पैसे वसूली की जा रही है, कुल मिलाकर फिर से झारखंड जंगलराज की ओर बढ़ रहा है, जिसे हम सब मिलकर रोकना है। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा ओबीसी के प्रमंडलीय प्रभारी किसुन यादव, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साहू, गणेश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील साहू, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता अंबिका सिंह, भाजपा नेता मोतीलाल चौधरी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित साहू, भगवान केसरी, युवा नेता रितेश गुप्ता, पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि टेकलाल यादव, समाजसेवी अरर्मेंद्र यादव, मुखिया विजय यादव, भाजपा नेत्री किरण वर्मा, डोमन पांडे, पूर्वी मंडल अध्यक्ष बंधन यादव, विहिप जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, भाजपा ओबीसी मंडल अध्यक्ष मनोज साव, युवा नेता नागेश्वर रजक, गौरव गुप्ता, अमित सिंह, रितेश केसरी, विक्की सिंह आदि मौजूद थे।